हल्द्वानी: मार्च माह तक हर हाल में यूडीआईडी कार्ड बनाने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। प्रदेश भर में विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) कार्ड बनाने को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक अमिता उप्रेती ने सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसी के तहत समाज कल्याण निदेशालय की ओर से भी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को मार्च महीने तक हर हाल में शत प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड बनाने के निर्देश दिए …

अमृत विचार, हल्द्वानी। प्रदेश भर में विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) कार्ड बनाने को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक अमिता उप्रेती ने सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसी के तहत समाज कल्याण निदेशालय की ओर से भी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को मार्च महीने तक हर हाल में शत प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।
दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड लंबे समय से नहीं बनने पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के महानिदेशक ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में ‌महानिदेशक की ओर से सभी मुख्य चिकित्सा‌धिकारियों को पत्र ‌लिख 15 फरवरी तक दिव्यांगों के प्रमाण पत्र सत्यापित कर आयुक्त दिव्यांगजन और महानिदेशालय को सूचित करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं इस मामले का संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण निदेशक विनोद गोस्वामी ने भी अधीनस्थ अधिकारियों को मार्च महीने तक हर हाल में शत प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए कहा है। बता दें कि महानिदेशक को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्रों का समय से सत्यापन न होने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। यह कार्ड समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से बनाया जाता है।
नैनीताल जिले में अभी तक यूडीआईडी के लिए अभी 1335 आवेदन आ चुके हैं, इनमें से 696 कार्ड बन चुके हैं, जिनमें 1069 डिजीटाइज्ड आवेदन हैं। वहीं कई आवेदनों पर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।

दिव्यांगों को सीएससी आने की जरूरत नहीं

हल्द्वानी। समाज कल्याण निदेशक गोस्वामी ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि दिव्यांगजनों को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है। इसके लिए दिव्यांगजनों को सीएससी आने की आवश्यकता नहीं है। दिव्यांग व्यक्ति के परिजन दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एक फोटो और आवेदक के हस्ताक्षर या अंगूठे का सादे कागज में निशान लगा कर स्कैन कर संबंधित वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।

संबंधित समाचार