हल्द्वानी: यात्री ने की शिकायत, बासी खाना परोसने वाले ढ़ाबों पर बस रोकते हैं ड्राइवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले एक बस यात्री ने सफर के दौरान जलपान के लिए रुकने वाली जगहों पर उनके साथ हुए अभद्र व्यवहार की शिकायत की है। उनका कहना है कि परिवहन निगम द्वारा अनुबंधित ढाबों व होटल कर्मचारियों द्वारा यात्रियों के साथ अभद्रता की जा रही है। बस ऐसी …

अमृत विचार, हल्द्वानी। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले एक बस यात्री ने सफर के दौरान जलपान के लिए रुकने वाली जगहों पर उनके साथ हुए अभद्र व्यवहार की शिकायत की है। उनका कहना है कि परिवहन निगम द्वारा अनुबंधित ढाबों व होटल कर्मचारियों द्वारा यात्रियों के साथ अभद्रता की जा रही है। बस ऐसी जगह रोकी जाती है, जहां यात्रियों काे अधिक मूल्य पर बासी खाना परोसा जाता है। साथ ही जब यात्री इस संबंध में  बस ड्राइवर या कंडक्टर से शिकायत करते हैं तो वह कोई कार्रवाई नहीं करते। जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को करीब 11 बजे हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन पर उतरे स्थानीय निवासी ललित तिवारी ने बताया कि वह दिल्ली से देर रात रोडवेज बस में हल्द्वानी के लिए चले थे। रास्ते में लोगों को जलपान कराने के लिए बस को एक  रेस्टोरेंट पर रोका गया। जहां उन्होंने 150 रुपए के हिसाब से तीन प्लेट खाने का आर्डर दिया। बाद में खाने का स्वाद खराब होने पर उन्होंने होटल स्वामी से शिकायत की, लेकिन उनकी बात को नहीं सुना गया। यहां तक कि उनके साथ होटल के कर्मचारियों व होटल स्वामी द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया।

उन्होंने बताया कि होटल में लोगों को खराब और बासी खाना परोसा जाता है। ऐसे में यात्रियों के सेहत के साथ विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से खिलवाड़ हो रहा है। इस मामले में सहायक क्षेत्रीय महाप्रबंधक सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उच्चअधिकारियों को पत्र भेज कर अवगत कराया जाएगा।

संबंधित समाचार