बाराबंकी: महिला असिस्टेंट कमिश्नर ने हॉफ मैराथन में छुड़ाए अच्छे-अच्छों के पसीने, हासिल किया द्वितीय स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बाराबंकी में तैनात उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर विभाग की महिला असिस्टेंट कमिश्रर अंजली चौरसिया ने लखनऊ सिटी हॉफ़ मैराथन में 21 किलोमीटर की दौड मात्र 2 घंटे 11 मिनट में पूरी की। जिस कारण वह लखनऊ सिटी हॉफ़ मैराथन की द्वितीय विजेता बन गईं। अंजली की इस सफलता पर विभागीय लोगों के साथ परिवार …

बाराबंकी। बाराबंकी में तैनात उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर विभाग की महिला असिस्टेंट कमिश्रर अंजली चौरसिया ने लखनऊ सिटी हॉफ़ मैराथन में 21 किलोमीटर की दौड मात्र 2 घंटे 11 मिनट में पूरी की। जिस कारण वह लखनऊ सिटी हॉफ़ मैराथन की द्वितीय विजेता बन गईं। अंजली की इस सफलता पर विभागीय लोगों के साथ परिवार के लोग भी बेहद खुश हैं।

अंजली चौरसिया अपने विभाग के कार्यों की जिम्मेदारी के साथ-साथ दौड़ में भी भाग लेती रहती हैं। रविवार को लखनऊ में 1090 क्रासिंग के पास से जनेश्वर मिश्र पार्क तक दो चक्कर की दौड़ में उन्होंने ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले भी वह कई बार विजेता बन चुकी हैं।

अंजली चौरसिया को खेल कूद का शौक बचपन से ही है। कोरोना काल के बाद पहली बार लखनऊ सिटी हॉफ़ मैराथन 2021 दौड का आयोजन किया गया था।

संबंधित समाचार