हल्द्वानी: मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद विद्यालय में मिला प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आज से कक्षा छह से लेकर बारहवीं तक के सरकारी विद्यालय खुल गए हैं। 11 माह बाद स्कूल आने पर विद्यार्थियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।  इस मौके पर कोविड गाइडलाइन के मुताबिक ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। बिना मास्क के छात्र और छात्राओं को स्कूल में प्रवेश की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आज से कक्षा छह से लेकर बारहवीं तक के सरकारी विद्यालय खुल गए हैं। 11 माह बाद स्कूल आने पर विद्यार्थियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।  इस मौके पर कोविड गाइडलाइन के मुताबिक ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। बिना मास्क के छात्र और छात्राओं को स्कूल में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। नैनीताल जिले में करीब 1200 विद्यालय खोले गए।

स्कूल में प्रवेश करते ही अनिवार्य रूप से विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनेटाइज किया गया। हालांकि छात्रों में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन कराने को लेकर स्कूल प्रबंधन के सामने बड़ी चुनौती रही। बता दें कि मार्च माह में हुए लॉकडाउन के बाद से स्कूलों को बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था कराई गई थी। लंबे समय बाद विद्यार्थियों ने भी स्कूल में नई विचारधारा के साथ प्रवेश किया।

अभी 30 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही कक्षा में बुलाया जा रहा है

हल्द्वानी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवलचौड़ के प्रधानाचार्य किशन चंद लोहनी ने बताया कि अभी केवल 30 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही स्कूल से बुलाया गया। कक्षा 6 के बच्चों को 10 बजे, कक्षा 7 के बच्चों को 10:30 और 8  के बच्चों को 11 बजे और 9  के बच्चों को 11:30 बजे विद्यालय बुलाया गया।

 

संबंधित समाचार