हल्द्वानी: घर पर ताला देख चोरों ने एंट्री कर लाखों के जेवर कर लिए पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के कठघरिया में एक एलआईसी कर्मचारी के घर चोरी हो गई। पीड़ित ने बताया कि चोर घर से करीब चाढ़े सार लाख का जेवर ले गए। एलआईसी कर्मचारी के मुताबिक उनका परिवार नैनीताल गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। सूचना पर पहुंची …

अमृत विचार, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के कठघरिया में एक एलआईसी कर्मचारी के घर चोरी हो गई। पीड़ित ने बताया कि चोर घर से करीब चाढ़े सार लाख का जेवर ले गए। एलआईसी कर्मचारी के मुताबिक उनका परिवार नैनीताल गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने हाथ साफ कर लिया।

सूचना पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज की सहायता से चोरों की खोजबीन में जुटी है। काठगोदाम में एलआईसी के रिजनल ऑफिस में कार्यरत वीरेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि दो फरवरी को वह परिवार संग अपनी भतीजी की शादी के लिए नैनीताल गए थे। जब रविवार शाम वह वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ पाया। इसके अलावा छत के दरवाजे का लॉक भी टूटा मिला। घर की जांच करने पर अलमारी का पूरा सामाना अस्त-व्यस्त पाया। आलमारी के लॉकर से मंगलसूत्र, दो अंगूठी, झुमके आदि जेवर गायब थे। पीड़ित वीरेंद्र के शक के आधार पर पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

संबंधित समाचार