काशीपुर: ओएसटी केंद्र पर ताला मिलने पर मरीज ने गुस्से मे तोड़ दिया दरवाजा
अमृत विचार, काशीपुर। ओपियर्ड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी (ओएसटी) केंद्र का ताला बंद मिलने पर एक मरीज ने जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों के खिलाफ गाली गलौच कर ईंट मारकर केंद्र का दरवाजा तोड़ दिया। केंद्र चिकित्साधिकारी ने सीएमएस से शिकायत कर एक सुरक्षा कर्मी की व्यवस्था कराने की मांग की। एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में अगस्त 2013 …
अमृत विचार, काशीपुर। ओपियर्ड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी (ओएसटी) केंद्र का ताला बंद मिलने पर एक मरीज ने जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों के खिलाफ गाली गलौच कर ईंट मारकर केंद्र का दरवाजा तोड़ दिया। केंद्र चिकित्साधिकारी ने सीएमएस से शिकायत कर एक सुरक्षा कर्मी की व्यवस्था कराने की मांग की।
एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में अगस्त 2013 में ओएसटी की केंद्र की स्थापना हुई। जहां पर इंजेक्शन का नशा करने वाले मरीजों को जागरूक और दवाई खिलाकर ठीक करने का प्रयास किया जाता है। सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 से दोपहर 3 बजे और रविवार को 12 बजे तक संचालित होता है। रविवार की दोपहर करीब साढे 12 बजे अल्ली खां का एक मरीज दवाई खाने पहुंचा। केंद्र पर ताला लटका मिलने पर उसने आपा खो दिया। उसने केंद्र पर तैनात महिला काउंसर को गाली गलौच कर दरवाजे पर ईंट मारने लगा और पैर से दरवाजा तोड़ दिया। सूचना पर काउंसलर ने केंद्र चिकित्साधिकारी और पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंची। सीएमएस को शिकायती पत्र देकर रविवार को केंद्र पर एक सुरक्षा कर्मी की व्यवस्था कराने की मांग की।
छह महीने में केंद्र पर दूसरी बार हुई अराजकता
काशीपुर। कर्मचारियों ने बताया कि सात वर्षो में आसपास के करीब 205 मरीज पंजीकृत है। इनमें से 35 मरीज ठीक होकर नशा छोड़कर परिवार के साथ एक अच्छा जीवन जी रहे हैं। सितंबर 2020 में ओएसटी केंद्र की सीसे की अराजक तत्व खिड़की काटकर चोरी करने का प्रयास किया जा चुका है। कर्मचारियों ने उस समय कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की थी। अल्ली खां निवासी मरीज जनवरी 2020 से केंद्र पर दवाई खाने जाता है। काउंसर नीता पंत लॉकडाउन में घर-घर जाकर मरीजों को दवाई खिलाई है। हर महीने घर-घर जाकर परिजनों से भी फीडबैक लेकर जागरूक कर रही हैं।
