काशीपुर: नजीबाबाद-काशीपुर बाइपास का काम अप्रैल तक होगा पूरा
काशीपुर, अमृत विचार। राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर आरओबी, फ्लाई ओवर, बाइपास और अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद महाराणा प्रताप चौक पर बन रहे आरओबी निर्माण को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि एमपी चौक पर बन रहा आरओबी …
काशीपुर, अमृत विचार। राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर आरओबी, फ्लाई ओवर, बाइपास और अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद महाराणा प्रताप चौक पर बन रहे आरओबी निर्माण को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि एमपी चौक पर बन रहा आरओबी क्रॉसिंग पर निर्माण को रेलवे विभाग ने रोक दी है। जुलाई में इस हिस्से को छोड़ आरओबी का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। जबकि नजीबाबाद-काशीपुर बाइपास भी अप्रैल माह में पूरा कर लिया जाएगा।
राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष रुहेला ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मंडी गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि आरओबी निर्माण के काम में देरी होने से जनता त्रस्त है। एनएच में जगह-जगह गड्ढे हो रखे हैं। उन्होंने नजीबाबाद से काशीपुर तक बन रहे बाइपास की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि काशीपुर में 22 और जसपुर में 11 किमी का बाइपास बनाया जा रहा है। इसका काम मार्च में पूरा होना था, लेकिन बांसखेड़ा में ग्रामीणों ने अंडर पास की मांग को लेकर विरोध किया था।
इसके चलते यह एक महीना लेट हुआ है। वहीं एमपी चौक पर बन रहे आरओबी पर बताया कि बाजपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य पर रेलवे विभाग ने रोक लगा दी है। कहा कि रेलवे हिस्से को छोड़ आरओबी का चार सौ मीटर निर्माण कार्य जुलाई तक पूरा कर शुरू कर दिया जाएगा। वहीं रामनगर रोड पर बन रहा फ्लाइओवर का काम भी वर्ष 2023 तक पूरा हो जाएगा।
