हल्द्वानी: सुविधायें होने के बावजूद मरीजों को बाहर के अस्पतालों में होना पड़ता है रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले में निजी अस्पतालों में अत्याधुनिक सुविधाओं के बावजूद लोगों को उपचार के लिए बाहर का रुख करना पड़ रहा है। आयुष्मान योजना के तहत बहुत कम स्थानीय अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। ऐसी स्थिति में विवश होकर सरकारी अस्पतालों द्वारा राज्य के अन्य निजी अस्पतालों में मरीज को रेफर करना …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले में निजी अस्पतालों में अत्याधुनिक सुविधाओं के बावजूद लोगों को उपचार के लिए बाहर का रुख करना पड़ रहा है। आयुष्मान योजना के तहत बहुत कम स्थानीय अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। ऐसी स्थिति में विवश होकर सरकारी अस्पतालों द्वारा राज्य के अन्य निजी अस्पतालों में मरीज को रेफर करना पड़ता है। इस कारण लोगों को अनके दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

केंद्र सरकारी द्वारा संचालित अटल आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से निर्देश दिए गए हैं, जिससे लोगों को स्थानीय इलाके में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। मगर वर्तमान में इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत एक भी अस्पताल सूचीबद्ध नहीं हो सका है। वहीं गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए जॉली ग्रांट, एम्स ऋषिकेश और दिल्ली सहित अनेक बाहरी अस्पतालों में भेजना पड़ता है।

अधिकारियों का प्रयास लाएगा रंग
एसटीएच के नोडल अधिकारी डॉ मारकंडेय ने बताया कि उच्चस्तर पर इसके लिए  पर्याप्त प्रयास किए जा रहे है , ताकि लोगों को जिले में ही बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलाया जा सके। उम्मीद है इस प्रयास से लोगों को दूर-दराज के क्षेत्रों में इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय अस्पतालों को सूचीबद्ध कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार