हल्द्वानी: नहर में मिला लापता अधेड़ का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। 12 घंटे से लापता एक अधेड़ का शव देवलचौड़ में सिंचाई नहर में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। मूल रूप से पहाड़पानी निवासी महेश चंद्र (45) रामपुर रोड पंचायत घर के पास किरार पर सपरिवार रहता था। वह एक केमिकल गोदाम में कार्यरत था। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। 12 घंटे से लापता एक अधेड़ का शव देवलचौड़ में सिंचाई नहर में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। मूल रूप से पहाड़पानी निवासी महेश चंद्र (45) रामपुर रोड पंचायत घर के पास किरार पर सपरिवार रहता था। वह एक केमिकल गोदाम में कार्यरत था। सोमवार को काम के लौटने के बाद अपने एक मित्र दिनेश के घर खाने पर गया था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो पत्नी ने दिनेश को फोन कर जानकारी ली। पता चला कि वह घर के लिए रवाना हो गया था।

अनहाेनी की आशंका में महेश के मित्रों और पड़ोसियों ने खोजबीन शुरू की तो इस दौरान घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर नहर के पास उसकी साइकिल मिली। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने नहर का पानी बंद कर तलाश शुरू कर दी। मंगलवार सुबह नहर में खोजबीन के दौरान देवलचौड़ चौराहा के पास चैंबर में फंसा शव मिला। महेश अपने पीछे पत्नी, दो बेटों और बेटी को रोता-बिखलता छोड़ गया। मृतक के भाई प्रताप राम ने पुलिस से घटना की जांच की मांग की है।

मृतक की साइकिल पर हाथ साफ
हल्द्वानी। मृतक की साइकिल नहर के पास मिली थी। महेश की खोजबीन की आपाधापी में मित्रों और पड़ोसियों ने साइकिल घटनास्थल के पास ही छोड़ दी थी। सुबह चार बजे तक साइकिल घटनास्थल पर ही थी। इसके बाद किसी ने मृतक की साइकिल चुरा ली।

संबंधित समाचार