नानकमत्ता: पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में पिछले काफी समय से फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने ग्राम किशनपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त पोनिया बंदूक और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए। थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने जानकारी दी कि 10 नवंबर …

नानकमत्ता, अमृत विचार। पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में पिछले काफी समय से फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने ग्राम किशनपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त पोनिया बंदूक और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए।

थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने जानकारी दी कि 10 नवंबर 2020 को दबिश देने के लिए यूपी और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ग्राम किशनपुर में गई थी। जिन पर दोनों आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी। उसके बाद से दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धारा 307, 353, 186 में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सूचना के आधार पर ग्राम किशनपुर के पास से दोनों आरोपियों रंजीत सिंह उर्फ कन्नू और अंग्रेज सिंह पुत्र कन्नू को गिरफ्तार कर लिया गया है। कन्नू की निशानदेही पर घटना के दिन प्रयुक्त पोनिया बंदूक और दो जिंदा कारतूस उनके घर से पुलिस ने बरामद कर लिए। पुलिस ने कन्नू के खिलाफ धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

 

संबंधित समाचार