पंतनगर: जैव प्रौद्योगिकी व वन विभाग मिलकर करेंगें शोध कार्य
पंतनगर,अमृत विचार। जैव प्रौद्योगिकी परिषद हल्दी और वन विभाग का साल क्षेत्र, हल्द्वानी मिलकर प्रदेश में जैव प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देगें। जिसमें दोनों आपसी सामंजस्य के साथ मिलकर कार्य करेंगे। बुधवार को उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद व वन विभाग, साल क्षेत्र, हल्द्वानी के बीच हुए एमओयू से वन विभाग और परिषद में होने वाले शोध …
पंतनगर,अमृत विचार। जैव प्रौद्योगिकी परिषद हल्दी और वन विभाग का साल क्षेत्र, हल्द्वानी मिलकर प्रदेश में जैव प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देगें। जिसमें दोनों आपसी सामंजस्य के साथ मिलकर कार्य करेंगे। बुधवार को उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद व वन विभाग, साल क्षेत्र, हल्द्वानी के बीच हुए एमओयू से वन विभाग और परिषद में होने वाले शोध कार्यो व तकनीकी जानकारियों का आदान-प्रदान किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के बहुमूल्य वृक्षों का उत्पादन जैव प्रौद्योगिकी विधि से किया जाएगा। समय-समय पर तकनीकी जानकारी का आदान-प्रदान भी किया जाएगा।
बता दें कि प्रदेश में जैवप्रौद्योगिकी से सबंधित शोध कार्यो को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार व परिषद जैव प्रौद्योगिकी आधारित शोध कार्यो को बढ़ावा दे रही है, जिससे जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी बन सकें। परिषद के निदेशक प्रो. डीके सिंह और वन विभाग, साल क्षेत्र, हल्द्वानी के अधिकारियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर कर प्रदेश हित में अपनी कटिबद्धता पर सहमति प्रदान की है। सहमति के दौरान सहमति पत्र पर गवाह के रूप में परिषद् के वैज्ञानिक अधिकारी डाॅ. सुमित पुरोहित, अमित पुरोहित व ओपी वाष्र्णेय, वन विभाग, साल क्षेत्र, हल्द्वानी के अधिकारी मदन सिंह बिष्ट ने भी हस्ताक्षर किए।
