बंगाल चुनाव में मोदी के ‘विकास’ और ममता के ‘विनाश’ मॉडलों के बीच मुकाबला: अमित शाह
कूचबिहार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गुरुवार को ”विफल प्रशासक” बताया और कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के ‘विकास मॉडल’ और तृणमूल कांग्रेस के ‘विनाशकारी मॉडल’ के बीच मुकाबला होगा। अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा 200 से अधिक …
कूचबिहार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गुरुवार को ”विफल प्रशासक” बताया और कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के ‘विकास मॉडल’ और तृणमूल कांग्रेस के ‘विनाशकारी मॉडल’ के बीच मुकाबला होगा।
अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा 200 से अधिक सीटें जीतेगी। एक रैली को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक पर निशाना साधते हुये कहा किा परिवर्तन यात्रा’ बुआ-भतीजा के प्रसारित भ्रष्टाचार को समाप्त करेगी।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, परिवर्तन यात्रा बंगाल की स्थिति बदलने और सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए है। हम एक ऐसा राज्य बनाएंगे जहां एक चिड़िया भी सीमा पार कर नहीं आ पाएगी। शाह ने कहा कि जब चुनाव समाप्त होगा तब ममता बनर्जी भी ‘जय श्री राम’ का नारा लगाएंगी। उन्होंने कहा कि जय श्री राम का नारा ममता बनर्जी को अपमान लगता है। क्यों? इतने सारे लोग गर्व से यह नारा लगाते हें। आप इस नारे से क्यों अपमानित होते हैं? इसलिए कि आपको वोट के लिए एक वर्ग से अपील करनी है।
अमित शाह ने कहा कि बंगाल में देवी दुर्गा की पूजा होती है। हमें सत्ता में लेकर आएं और यह दोनों- राम नवमी और दुर्गा पूजा की भूमि हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने 130 से अधिक भाजपा कार्यकताओं की हत्या कर दी है और इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडे भाजपा को बंगाल में सत्ता में आने से नहीं रोक सकते। एक बार हमारी सरकार के सत्ता में आ जाने के बाद प्रत्येक हत्यारे को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सुश्री बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने राज्य के लोगों को केंद्रीय योजनाओं वंचित कर रखा है। शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल के लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा, “सुश्री बनर्जी मई के बाद मुख्यमंत्री नहीं रहेंगी।”
शाह ने स्वीकार की कोच-राजबंशी समुदाय की मांगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोच-राजबंशी समुदाय के लोगों की लंबित सभी मांगों को गुरुवार को स्वीकार कर लिया। शाह ने असम-पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज असम के चिरांग जिले के सतीपुर में कोच-राजबंशी समुदाय के नेता अनंत राय महाराज से उनके आवास पर करीब एक घंटे तक बातचीत की। राय की असम और पश्चिम बंगाल में लोगों के बीच काफी लोकप्रियता हैं और दावा किया गया है।
दोनों राज्यों में उनके 18 लाख से अधिक समर्थक हैं। शाह कल रात गुवाहाटी पहुंचे और असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और अन्य ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। राय ने गृह मंत्री के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि शाह के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और उन्होंने कोच-राजबंशी समुदाय के लोगों की सभी लंबित मांगें मान ली है। उन्होंने कहा कि अब मैं यह कह सकता हूं कि कोच-राजबंशी समुदाय के लिए अच्छे दिन आ रहे हैं। हमारा लंबा इंतजार जल्द ही समाप्त हो जाएगा। शाह राय से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गये।
