हल्द्वानी: ऑनलाइन क्रेडिट मैसेज भेज सरार्फ को लगाते थे चूना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रुद्रपुर निवासी दो युवक फर्जी ऑनलाइन क्रेडिट मैसेज भेज सरार्फ का चूना लगाते थे। मुखानी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही बिठोरिया में एक सरार्फ से हुई वारदात का खुलासा किया है। बिठोरिया में वारदात के बाद आरोपियों ने नजीमाबाद और रुद्रपुर में भी इसी अंदाज में दो सरार्फ को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रुद्रपुर निवासी दो युवक फर्जी ऑनलाइन क्रेडिट मैसेज भेज सरार्फ का चूना लगाते थे। मुखानी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही बिठोरिया में एक सरार्फ से हुई वारदात का खुलासा किया है। बिठोरिया में वारदात के बाद आरोपियों ने नजीमाबाद और रुद्रपुर में भी इसी अंदाज में दो सरार्फ को चूना लगाया था। नैनीताल पुलिस ने संबंधित क्षेत्रों की पुलिस को इन वारदातों की सूचना दी है।

गुरुवार को प्रभारी एसपी सिटी ने पत्रकारों के समक्ष बिठोरिया नंबर एक के सरार्फ अशोक कुमार के साथ हुई 19 जनवरी को हुई धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत की वारदात का खुलासा किया। बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने सरार्फ की दुकान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। सर्विलांस और मैन्यूअल आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

पुलिस आरोपियों के घर गई तो वे नदारद मिले। पता चला कि आरोपी अक्सर घर से बाहर रहकर इस तरह की वारदात को अंजाम देते हैं।इसके बाद जाल बिछाकर आरोपियों को बुधवार शाम रुद्रपुर के करतारपुर पुलिस चैक पोस्ट के पास मय ठगी के सौ फीसदी जेवर समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रुद्रपुर निवासी मंजीत और प्रभुजोत सिंह के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि बिठोरिया में वारदात के बाद आरोपियों ने 22 जनवरी को नजीमाबाद के अमित ज्वैलर्स और 27 जनवरी को रुद्रपुर के रस्तोगी ज्वैलर्स में भी ऑनलाइन क्रेडिट मैसेज भेजकर ठगी की थी। भंडाफोड़ करने वाली टीम में दारोगा निर्मल सिंह लटवाल और त्रिभुवन जोशी, सिपाही नरेंद्र राणा, प्रदीप पिलख्वाल, नवीन राणा शामिल थे।

संबंधित समाचार