हल्द्वानी: स्पा चलाने वाली महिला को धमकाने वाले पार्टनर पर केस दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में स्पा सेंटर चलाने वाली गुड़गांव की एक महिला उद्यमी को धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पार्टनर पर केस दर्ज कर लिया। लेकिन केस दर्ज होने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। पीड़िता को लगातार धमकी मिल रही …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में स्पा सेंटर चलाने वाली गुड़गांव की एक महिला उद्यमी को धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पार्टनर पर केस दर्ज कर लिया। लेकिन केस दर्ज होने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। पीड़िता को लगातार धमकी मिल रही है।
नैनीताल रोड की महिला उद्यमी के अनुसार उसके स्थानीय स्पा में हाइडिल गेट निवासी एक व्यक्ति की साझेदारी है। पार्टनर साझेदारी में बेईमानी कर रहा है। इसको लेकर उनका विवाद चल रहा है। आरोप है कि पिछले दिनों पार्टनर प्रतिष्ठान में आया और स्टाफ की मौजूदगी में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। महिला को पुलिस और सेना का हवाला देकर गायब कराने की धमकी भी दी। शिकायत पर काठगोदाम पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले आई। लेकिन बाद में छोड़ दिया। आरोप है कि पुलिस के शिकायत के बाद भी पार्टनर ने धमकाना नहीं छोड़ा। साथ ही उसकी मां ने भी महिला उद्यमी को धमकाया। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
