हल्द्वानी: तीन केंद्रों पर शत-प्रतिशत तो दो पर वैक्सीनेशन रहा जीरो
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में गुरुवार को 1583 में 1056 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। नैनीताल जिले में कुल 15 केंद्रों पर टीकाकरण की प्रक्रिया हुई। सीएचसी भवाली में 6 चिन्हित और तहसील कुस्याकुटोली में 32 चिन्हित लाभार्थियों में से एक भी लाभार्थी टीका लगाने नहीं पहुंचा। वहीं आईटीबीपी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में गुरुवार को 1583 में 1056 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। नैनीताल जिले में कुल 15 केंद्रों पर टीकाकरण की प्रक्रिया हुई। सीएचसी भवाली में 6 चिन्हित और तहसील कुस्याकुटोली में 32 चिन्हित लाभार्थियों में से एक भी लाभार्थी टीका लगाने नहीं पहुंचा। वहीं आईटीबीपी लालकुआं में 150 में शत प्रतिशत, सीएचसी कोटाबाग में 59 में शत प्रतिशत और आईआरबी बैलपड़ाव में 150 में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ।
नैनीताल पुलिस लाइन में 176 में से 80 बीडी पांडे महिला अस्पताल में 166 में से 89, बेस अस्पताल हल्द्वानी में 118 में से 59, नगर निगम हल्द्वानी में 127 में से 36, सीआरपीएफ गौलापार में 103 में से 74, कोतवाली हल्द्वानी में 166 में 120, सीएससी भीमताल में 112 में 80, नगर पालिका रामनगर में 121 में 76, पीएचसी पदमपुरी में 63 में 56, पीएचसी ओखलकांडा में 34 में 27 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन हुआ।
