काशीपुर: बाथरूम में नहा रही युवती की वीडियो बनाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर। बाथरूम में नहा रही युवती को अकेला पाकर शरारती तत्व ने खिड़की से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। युवती की निगाह जब उस पर पड़ी तो उसने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह युवती को धक्का देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के …

काशीपुर। बाथरूम में नहा रही युवती को अकेला पाकर शरारती तत्व ने खिड़की से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। युवती की निगाह जब उस पर पड़ी तो उसने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह युवती को धक्का देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में गिरीताल निवासी एक युवती ने बताया कि बीती 8 फरवरी की सुबह जब वह घर के बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान मौका पाकर खिड़की से एक युवक उसकी वीडियो बनाने लगा। युवती को जब इसका पता चला तो उसने युवक को दबोच लिया। आरोप है कि युवती को धक्का देकर युवक मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोपी मौहल्ला काजीबाग निवासी फजर बताया गया है।

संबंधित समाचार