देहरादून: दो आईएएस, एक पीसीएस अधिकारी का कार्य क्षेत्र बदला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून,अमृत विचार। उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर है कि 2 आईएएस और 1 पीसीएस अधिकारी के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। हाल ही में अल्मोड़ा के जिला अधिकारी के पद से शासन में अपर सचिव विद्यालय शिक्षा प्राथमिक माध्यमिक शिक्षा और महानिदेशक विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस नितिन सिंह …

देहरादून,अमृत विचार। उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर है कि 2 आईएएस और 1 पीसीएस अधिकारी के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। हाल ही में अल्मोड़ा के जिला अधिकारी के पद से शासन में अपर सचिव विद्यालय शिक्षा प्राथमिक माध्यमिक शिक्षा और महानिदेशक विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस नितिन सिंह भदोरिया को अपर सचिव ऊर्जा और निदेशक उरेडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके साथ ही आईएएस आशीष चौहान को अपर सचिव नागरिक उड्डयन मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा प्रबंध निदेशक गढ़वाल मंडल विकास निगम के साथ-साथ अब अपर सचिव संस्कृति तथा महानिदेशक संस्कृति निदेशालय उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी देवकृष्ण तिवारी से अपर सचिव संस्कृति तथा महानिदेशक संस्कृति निदेशालय का दायित्व हटा दिया गया है।

संबंधित समाचार