देहरादून: सीएम ने कहा- मुंबई वापसी के लिए कोश्यारी को उत्तराखंड सरकार अपना विमान देगी
देहरादून, अमृत विचार। महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड आने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा सरकारी विमान के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दिए जाने से उपजे विवाद के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को इसे सत्ता का दुरुपयोग बताया और कहा कि अगर कोश्यारी चाहेंगे तो राज्य …
देहरादून, अमृत विचार। महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड आने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा सरकारी विमान के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दिए जाने से उपजे विवाद के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को इसे सत्ता का दुरुपयोग बताया और कहा कि अगर कोश्यारी चाहेंगे तो राज्य सरकार उन्हें वापसी के लिए सरकारी विमान देगी। संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री रावत ने कहा, ”मैं समझता हूं कि यह अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल है जो अच्छा नहीं है।”
उन्होंने कहा कि राज्यपाल कोई व्यक्ति नहीं होता बल्कि वह राज्य का संवैधानिक मुखिया और राष्ट्रपति का प्रतिनिधि होता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मर्यादाओं और परंपराओं का ख्याल रखा जाना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या कोश्यारी को मुंबई वापसी उत्तराखंड सरकार अपना विमान उपलब्ध कराएगी, मुख्यमंत्री ने कहा, ”वह मागेंगे तो हम उन्हें देंगे।’ बृहस्पतिवार को देहरादून आने के लिए मुंबई में कोश्यारी 20 मिनट तक सरकारी विमान में बैठे इंतजार करते रहे लेकिन महाराष्ट्र सरकार से उसके इस्तेमाल की अनुमति नहीं मिलने के बाद उन्हें उससे उतरना पड़ा। बाद में वह दूसरे विमान से देहरादून आए।
उत्तराखंड आपदा: लापता कश्मीरी इंजीनियर का शव मिला
श्रीनगर। उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद लापता हुए एक कश्मीरी इंजीनियर का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहर के सौरा क्षेत्र के निवासी बशारत अहमद जरगर का शव ऋषि गंगा विद्युत परियोजना के पास बरामद किया गया, जहां वह काम कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड में मौजूद उनके परिजनों ने शव को दफनाने के लिए यहां लाने की इच्छा जताई है।
