हल्द्वानी: आईजी कार्यालय के पास कांस्टेबल ने जहर खाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं आईजी के हल्द्वानी कैंप कार्यालय में तैनात कांस्टेबल पुष्कर सिंह ने कार्यालय के समीप अपने आवास पर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला। घटना का पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिले के तमाम पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। सूत्रों ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं आईजी के हल्द्वानी कैंप कार्यालय में तैनात कांस्टेबल पुष्कर सिंह ने कार्यालय के समीप अपने आवास पर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला।

घटना का पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिले के तमाम पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। सूत्रों ने बताया कि कॉन्स्टेबल का पत्नी से विवाद चल रहा था। इसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। हल्द्वानी कोतवाली के एसएसआई मंगल सिंह ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार