हल्द्वानी: स्पा सेंटर्स पर छापेमारी, युवती ने महिला कांस्टेबल की तोड़ी नेम प्लेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में शनिवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफेकिंग टीम और काठगोदाम पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी तीन स्पा सेंटर्स पर छापेमारी की। इस दौरान दो सेंटर्स पर कई अनियमितताएं मिलीं। महिला पुलिस ने स्पा में मौजूद महिलाओं से गहराई से की पूछताछ की। नैनीताल रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर पर पूछताछ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में शनिवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफेकिंग टीम और काठगोदाम पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी तीन स्पा सेंटर्स पर छापेमारी की। इस दौरान दो सेंटर्स पर कई अनियमितताएं मिलीं। महिला पुलिस ने स्पा में मौजूद महिलाओं से गहराई से की पूछताछ की। नैनीताल रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर पर पूछताछ में पता चला कि वहां मौजूद महिलाओं में से केवल तीन महिलाओं का सत्यापन है, जबकि अन्य महिला कर्मचारी बाहर से यहां आई हैं, जिनका सत्यापन नहीं कराया गया है। इसी तरह दूसरे स्पा सेंटर में भी इस तरह की अनियमितताएं देखने को मिलीं।

स्पा सेंटर में पर्दे लगे होने की जगह बंद दरवाजे वाले केबिन बनाए गए थे। महिला पुलिस की पूछताछ के दौरान स्पा में मौजूद एक युवती ने दो महिला कांस्टेबल से अभद्रता की। साथ ही एक कांस्टेबल की नेम प्लेट भी तोड़ दी। स्पा की संचालिका दिल्ली निवासी बताई जा रही है। पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री मिली है। स्थानीय लोगों ने भी स्पा सेंटर पर संदिग्ध गतिविधियां होने का आरोप लगाया है। डॉ. जगदीश चंद, एएसपी ने बताया कि दो सेंटर्स पर 52 (2) पुलिस एक्ट के तहत मानक के विरुद्ध अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है।

स्पा सेंटरों पर छापेमारी के दौरान पुलिस से हाथापाई
तीन स्पा सेंटरों पर मिली अनियमितता, अधिकांश महिला कर्मियों के सत्यापन नहीं
पर्दे की जगह बंद दरवाजों में चल रही थी क्रॉस जेंडर मसाज, बाहरी राज्यों से बुलाई थी युवतियां
अमृत विचार, हल्द्वानी। पुलिस ने सेक्स रेकेट की आशंका में नैनीताल रोड के तीन स्पा सेंटरों में छापेमारी की। यहां पर्दे की जगह बंद दरवाजों के भीतर क्रॉस जेंडर मसाज चल रही थी। इसके लिए बाहरी राज्यों से लड़कियां बुलाई गई थीं। अधिकांश कर्मियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था। छापेमारी के दौरान एक स्पा सेंटर में महिला पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई भी हुई। इस दौरान नेम प्लेट भी टूट गई। कार्रवाई के दौरान अनियमितता मिलने पर स्पा संचालक और मालिकों के पुलिस एक्ट में चालान काटे गए।
शनिवार दोपहर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और काठगोदाम थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से नैनीताल रोड हाइडिल गेट के पास स्थित तीन स्पा सेंटरों पर एक-एककर छापेमारी की। इस दौरान स्पा सेंटरों के भारी अनियमितता मिली। इन सेंटरों में अधिकांश महिला कर्मियों के सत्यापन नहीं कराए गए थे। नियमानुसार पर्दे में मसाज होनी चाहिए। लेकिन यहां बंद कमरों के भीतर मसाज चल रही थी। पुलिस ने स्पा सेंटरों में मौजूद महिला कर्मियों के डेढ़ दर्जन मोबाइल भी जब्त कर लिए। इसके साथ ही पुलिस स्पा सेंटरों के लाइसेंस, सीसीटीवी और अन्य अभिलेख खंगाल रही है।

स्पा संचालकों में मचा हड़कंप, लगे ताले, कई भूमिगत हुए
हल्द्वानी। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही महानगर के तमाम स्पा संचालक और मालिकों में हड़कंप मच गया। इधर पुलिस की कार्रवाई चल रही थी, उधर एक-एक कर कई स्पा बंद होते चले गए। जबकि कई स्पा सेंटरों ने अपनी महिला कर्मियों को भूमिगत कर दिया। जिन तीन स्पा सेंटरों पर पुलिस ने कार्रवाई की, वहां से भी कई महिलाएं गच्चा देकर खिसक लीं। स्पा में काम कर रही महिलाएं आसपास की गलियों में जा छुपीं।

आप तो मुझे जानते हैं, प्लीज जाने दीजिए
हल्द्वानी। एक स्पा सेंटर पर कार्रवाई के दौरान तब अजीबोगरीब हालात पैदा हुए, जब एक युवती ने पुरुष पुलिस कर्मी को पहचानते हुए कहा कि आप तो मुझे जानते हैं, प्लीज जाने दीजिए। स्पा कर्मी की यह बात सुनते ही पुलिस कर्मी बगलें झांकने लगे और मौके से खिसक लिए। इसको लेकर मीडिया कर्मियों में चर्चाएं चलती रहीं।
वर्जन
स्पा सेंटरों पर छापेमारी में प्रथमदृष्टया अनियमितताएं मिली हैं। संबंधित पुलिस एजेंसी की जांच के साथ ही सीओ सिटी को गहन पर्यवेक्षण के निर्देश दिए हैं। सीओ फाइडिंग के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्थानीय चौकी-थाना पुलिस कार्रवाई न करें तो नागरिकों को स्पा सेंटरों की करतूतों की जानकारी 112 या फिर उच्चाधिकारियों को देनी चाहिए। कार्रवाई जरुर होगी।
जगदीश चंद्र, प्रभारी एसपी सिटी, हल्द्वानी

 

संबंधित समाचार