हल्द्वानी: वैलेंटाइन डे पर येलो अलर्ट
हल्द्वानी,अमृत विचार। वैलेंटाइन डे यानी आज प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही अगले दो दिन तक भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 14 से लेकर 16 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसको लेकर मौसम …
हल्द्वानी,अमृत विचार। वैलेंटाइन डे यानी आज प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही अगले दो दिन तक भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 14 से लेकर 16 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
देहरादून के मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 14 से लेकर 16 फरवरी तक प्रदेश के कुछ जनपदों में हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने बताया कि 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, तराई में सुबह-शाम कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
