बाजपुर: सड़कों पर उतरे विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता
बाजपुर, अमृत विचार। दिल्ली में हुए रिंकू शर्मा हत्याकांड के आक्रोश की आंच तराई में भी पहुंच गई है। विरोध में सड़कों पर उतरे विहिप व बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर विरोध-प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। साथ ही तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। रविवार को काफी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित …
बाजपुर, अमृत विचार। दिल्ली में हुए रिंकू शर्मा हत्याकांड के आक्रोश की आंच तराई में भी पहुंच गई है। विरोध में सड़कों पर उतरे विहिप व बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर विरोध-प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। साथ ही तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
रविवार को काफी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित होकर भगत सिंह चौक पर पहुंचे, जहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेक कर उन्हें नमन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उनका कहना था कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संचय कार्य में लगे रिंकू शर्मा की हत्या वर्ग विशेष के लोगों द्वारा द्वेष भावना से की गई है। ज्ञापन में मामले की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए पूरे देश में हिंदू समाज पर सुनियोजित षड़यंत्र के तहत हो रहे हमलों पर रोक लगाए जाने की मांग की है।
वहीं, रिंकू शर्मा के हत्यारों पर रासुका गाए जाने, फास्ट ट्रेक कोर्ट में मामले का जल्द निस्तारण करवाने व परिवार को एक करोड़ का मुआवजा व सरकारी नौकरी दिए जाने, वर्ष विशेष के लोगों द्वारा सरकारी भूमियों पर किए गए कब्जों को खाली कराने व उनके बीच रह रहे परिवारों को सुरक्षार्थ शस्त्र लाइसेंस दिलावाए जाने की मांग की गई है। इस दौरान विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस, अमित चौहान, संजीव तिवारी, राजकुमार, हरीश वर्मा, रोहित बंसल, सचिन गौतम, सुशील कुमार, गणेश यादव, राजेश पाठक, विशाल दक्ष आदि मौजूद रहे।
