रुद्रपुर: शिक्षा विभाग और आईबीएम के बीच एमओयू साइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अर्शी खान, रुद्रपुर। जिले के सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अब अमेरिकन कंपनी उनको करियर संवारने में मदद करेगी। कंपनी बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा में दक्ष बनाएगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग और अमेरिकन कंपनी आईबीएम के बीच एमओयू हस्ताक्षरित हुआ है। जिसमें जिले के लगभग 30 स्कूलों का चयन किया गया है। जिसमें रुद्रपुर के …

अर्शी खान, रुद्रपुर। जिले के सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अब अमेरिकन कंपनी उनको करियर संवारने में मदद करेगी। कंपनी बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा में दक्ष बनाएगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग और अमेरिकन कंपनी आईबीएम के बीच एमओयू हस्ताक्षरित हुआ है।

जिसमें जिले के लगभग 30 स्कूलों का चयन किया गया है। जिसमें रुद्रपुर के 6, बाजपुर के 3, गदरपुर के 6, जसपुर के पांच, खटीमा के 7, सितारगंज के 2 और काशीपुर के एक विद्यालय शामिल है। इनमें अध्ययनरत लगभग 25 हजार छात्र-छात्राएं लाभान्वित होगे। कंपनी मार्च तक बच्चों के कम्प्यूटर शिक्षा में दक्ष बनाने का कार्य प्रारंभ कर देगी। एमओयू के तहत कंपनी चयनित स्कूलों के छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर कोडिंग और गेम एप्लिकेशन, इत्यादि कम्प्यूटर संबंधित शिक्षा की जानकारी दी गई। जिससे कम्प्यूटर के क्षेत्र में बच्चों का भविष्य सुधरेगा। साथ ही उन्हें कम्प्यूटर के क्षेत्र में कई विकल्प भी मिलेंगे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा में अग्रणी बनाने को लेकर राज्य स्तर पर अमेरिकी कंपनी आईबीएम से एमओयू हस्ताक्षर हुआ है। जिसके तहत जिले के लगभग 30 स्कूलों का चयन किया गया है। जिसमें कंपनी मार्च तक बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा देने की कार्यवाही शुरू कर देगी। जिसमें पहले चरण में मुख्य रूप से बालिकाओं पर ध्यान दिया जाएगा।

संबंधित समाचार