हल्द्वानी: नाबालिग ले उडे़ थे बाइक, पकडे़ गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। रामपुर के स्वार निवासी की बाइक चोरी मामले का मुखानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। चोरी के आरोप में दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के मीडिया सेल के अनुसार पीड़ित मोहम्मद कासिम की बाइक …

हल्द्वानी,अमृत विचार। रामपुर के स्वार निवासी की बाइक चोरी मामले का मुखानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। चोरी के आरोप में दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस के मीडिया सेल के अनुसार पीड़ित मोहम्मद कासिम की बाइक 12 फरवरी को कठघरिया से चोरी हो गई थी। पीड़ित ने खोजबीन में नाकाम रहने के बाद पुलिस से घटना का खुलासा करते हुए बाइक बरामद करने की मांग की थी। इसके बाद हरकत में आई मुखानी पुलिस टीम ने केस दर्ज करने के साथ ही चेकिंग शुरू कर दी।

13 फरवरी को पुलिस ने बावनडांठ के पास चोरी की बाइक समेत दो किशोरों को पकड़ लिया। आरोपियों ने पहचान से बचने के लिए बाइक की आगे की नंबर प्लेट मोड़ दी थी। इससे पहले उन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी नाबालिग हैं। एक आरोपी यूपी के बदायूं का रहने वाला है और यहां पल्लेदारी करता है। जबकि दूसरा बिहार के चंपारण का रहने वाला है। वह सातवीं कक्षा का छात्र है और भरणपोषण के लिए मजदूरी भी करता है। दोनों मुखानी क्षेत्र में अस्थाई तौर पर रहते हैं। पुलिस टीम में दारोगा महेश जोशी, सिपाही प्रदीप पिल्खवाल, हरि कृष्ण मिश्रा शामिल थे।

संबंधित समाचार