हल्द्वानी: कार में लगी आग, राहगीरों ने बचाई परिवार की जान
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल रोड पर रविवार देर शाम टैक्सी स्टैंड के सामने चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अग्निशमन की गाड़ी के आने से पहले कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई । बीच सड़क पर कार में आग लगने के बाद दोनों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल रोड पर रविवार देर शाम टैक्सी स्टैंड के सामने चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अग्निशमन की गाड़ी के आने से पहले कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई । बीच सड़क पर कार में आग लगने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
हादसे के दौरान गाड़ी में पूरा परिवार बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर निवासी परिवार पहाड़ से घूमकर लौट रहा था। सभी कार भोटिया पड़ाव चौकी के पास हाईवे पर धू-धू कर जलने लगी, राहगीरों ने किसी तरह से कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। कार पूरी तरह से जल चुकी थी। भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति कि आई टेन कार थी , परिवार पहाड़ से रुद्रपुर को लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है।
