काशीपुर: कांग्रेस नेता बोलीं-भाजपा शासन में घुटन महसूस कर रही है जनता
काशीपुर, अमृत विचार। पीसीसी सदस्य व पूर्व कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मुक्ता सिंह ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि क्षेत्र की जनता अब भाजपा शासन में घुटन महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 19 सालों से मात्र एक चेहरा जिसकी वजह से उस पार्टी के ही कार्यकर्ताओं में गुटबाजी चल रही है …
काशीपुर, अमृत विचार। पीसीसी सदस्य व पूर्व कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मुक्ता सिंह ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि क्षेत्र की जनता अब भाजपा शासन में घुटन महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 19 सालों से मात्र एक चेहरा जिसकी वजह से उस पार्टी के ही कार्यकर्ताओं में गुटबाजी चल रही है लेकिन जनता के सामने नहीं कह सकते।
मुक्ता सिंह ने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास एकमात्र कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है और जनता को किसी भी प्रकार से किसी भी राजनीतिक पार्टी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करने में भाजपा के लोग फ्लॉप साबित हो रहे हैं। अब जब चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, तो यही लोग आरोप-प्रत्यारोप की राजनीतिक रोटियां सेंकने में आगे बढ़ रहे हैं।
क्या इनको क्षेत्र की विकराल समस्याओं की कोई चिंता नही। यह मात्र धर्म जाति के नाम पर जनता का वोट हथियाने में आगे रहते हैं। मुक्ता सिंह ने क्षेत्रीय जनता से आह्वान किया है कि जनता स्वयं परिवर्तन के लिए आगे आए और एकमात्र कांग्रेस पार्टी को ही आने वाले विधानसभा 2022 के चुनाव में काशीपुर क्षेत्र से भारी वोटो से जिताने का संकल्प ले।
रसोई सिलेंडर के दाम बढ़ाना गरीब की जेब पर डाका:अलका
काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव अलका पाल ने केंद्र कि मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्यों को 50 रुपये और महंगा कर उसने गरीब की रसोई से निवाला छीनने का काम किया है। कल तक जो घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 739 रूपये 50 पैसे थे, अब 788 रुपये 50 पैसे हो गए, ऐसे में सीधे-सीधे आम जनता की रसोई पर डाका डाल अदानी और अंबानी की जेब को भरने का एक और प्रयास इस सरकार के द्वारा किया गया है।
पीसीसी सचिव अलका पाल ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल के मूल्य में लगातार वृद्धि इस सरकार की नाकामी है। विगत दिनों केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी 190 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी और अब सरकार की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये की वृद्धि कर कमरतोड़ महंगाई को बढ़ाने का एक और कदम बढ़ाया है। कांग्रेस प्रदेश सचिव अलका पाल ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कल तक कांग्रेस की यूपीए सरकार को कोसने वाली भाजपा आज पेट्रोल और गैस सिलेंडर के दामों पर बढ़ोतरी पर चुप्पी साधे हुए हैं।
