अल्मोड़ा: डीएम के पद पर बने रहेंगे भदौरिया
अल्मोड़ा,अमृत विचार । प्रदेश में आईएएस अफसरों के तबादलों के आदेश में अब शासन ने फिर से बदलाव किया है। अल्मोड़ा के डीएम नितिन भदौरिया अब पूर्ववत अल्मोड़ा के जिलाधिकारी रहेंगे। उल्लेखनीय है कि बीते 8 फरवरी को अल्मोड़ा के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया का स्थानांतरण देहरादून कर उन्हें महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का जिम्मा दिया गया था। …
अल्मोड़ा,अमृत विचार । प्रदेश में आईएएस अफसरों के तबादलों के आदेश में अब शासन ने फिर से बदलाव किया है। अल्मोड़ा के डीएम नितिन भदौरिया अब पूर्ववत अल्मोड़ा के जिलाधिकारी रहेंगे। उल्लेखनीय है कि बीते 8 फरवरी को अल्मोड़ा के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया का स्थानांतरण देहरादून कर उन्हें महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का जिम्मा दिया गया था। बाद में बारह फरवरी को उन्हें अपर सचिव ऊर्जा और निदेशक उरेड़ा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। लेकिन अब शासन ने तबादला सूची में संशोधन कर अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाए रखने का निर्णय लिया है।
