हल्द्वानी: एमएसएमई में पंजीयन के नियमों में किया गया बदलाव, एक अप्रैल से होगा लागू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। नए वित्तीय साल से उद्यमियों (औद्योगिक इकाइयों) के सूक्ष्म, लघु, मध्यम इंटरप्राइजेज (एमएसएमई) में पंजीयन में बदलाव किया गया है। अब ईएम पार्ट-2, उद्योग आधार में पंजीयन मान्य नहीं होगा। सभी उद्यमियों को उद्यम रजिस्ट्रेशन में पंजीयन कराना होगा। जिला उद्योग केंद्र के अनुसार नैनीताल जनपद में तकरीबन सर्विस व प्रोडक्शन सेक्टर में …

हल्द्वानी,अमृत विचार। नए वित्तीय साल से उद्यमियों (औद्योगिक इकाइयों) के सूक्ष्म, लघु, मध्यम इंटरप्राइजेज (एमएसएमई) में पंजीयन में बदलाव किया गया है। अब ईएम पार्ट-2, उद्योग आधार में पंजीयन मान्य नहीं होगा। सभी उद्यमियों को उद्यम रजिस्ट्रेशन में पंजीयन कराना होगा।

जिला उद्योग केंद्र के अनुसार नैनीताल जनपद में तकरीबन सर्विस व प्रोडक्शन सेक्टर में 4,000 औद्योगिक इकाइयां हैं। पूर्व में उद्यमी ईएम-2 में पंजीयन करते थे। इसमें संशोधन कर एक जुलाई 2020 से उद्यमियों के पंजीयन के लिए उद्योग आधार अनिवार्य किया गया था ताकि उद्यमियों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से उद्यम को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का लाभ मिल सके। इधर नए वित्तीय साल से इस व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।

एक अप्रैल से सभी उद्यमियों को udyamregistration.gov.in पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। उद्योग आधार एवं ईएम-2 में पंजीयन मान्य नहीं होगा। यदि कोई औद्योगिक ईकाई अपना पंजीयन नहीं कराती है तो उन्हें केंद्र व राज्य से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार सरकार एक प्लेटफार्म सभी उद्यमियों को पंजीयन करना चाहती है। इसका मकसद है कि राज्य में स्वस्थ्य औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए।

ये होंगे फायदे
राज्य में औद्योगिक इकाइयां, इनमें रोजगार, निवेश आदि का डाटा बैंक तैयार होगा
राज्य में औद्योगिक तंत्र व क्षेत्र विकसित करने के लिए योजना बनाने में मिलेगी मदद
औद्योगिक इकाइयों को केंद्र व राज्य की संचालित योजनाओं व सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा

एक अप्रैल से सभी औद्योगिक इकाइयों को उद्यम रजिस्ट्रेशन में पंजीयन कराना जरूरी है। उद्योग आधार, ईएम पार्ट-2 मान्य नहीं होगा। तभी इन इकाइयों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को लाभ मिल पाएगा।
– विपिन कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नैनीताल

संबंधित समाचार