हल्द्वानी: पांच दारोगा इधर से उधर, कैलाश को एसएसआई हल्द्वानी की कमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने जिले के पांच दारोगा को इधर से उधर कर दिया है। दारोगा कैलाश सिंह नेगी को हल्द्वानी कोतवाली के प्रथम एसएसआई की कमान सौंपी है। स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर नियुक्ति के आदेश दिए हैं। मंगलवार को एसएसपी ने नागरिक पुलिस …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने जिले के पांच दारोगा को इधर से उधर कर दिया है। दारोगा कैलाश सिंह नेगी को हल्द्वानी कोतवाली के प्रथम एसएसआई की कमान सौंपी है। स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर नियुक्ति के आदेश दिए हैं।

मंगलवार को एसएसपी ने नागरिक पुलिस के पांच दारोगा के स्थानांतरण आदेश जारी किए। इसके अनुसार भवाली एसएसआई रहे रमेश सिंह बोहरा को भीमताल थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि भीमताल से कैलाश चंद्र जोशी को फोरेंसिक टीम का प्रभारी बनाया है।

फोरेंसिक सेल से नंदन सिंह रावत को मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी बनाया गया है। हल्द्वानी कोतवाली में द्वितीय एसएसआई रहे प्रकाश सिंह मेहरा को भवाली का एसएसआई बनाया गया है। मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी रहे कैलाश सिंह नेगी को हल्द्वानी कोतवाली के प्रथम एसएसआई की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रथम एसएसआई रहे मंगल सिंह नेगी अब द्वितीय एसएसआई रहेंगे।

 

संबंधित समाचार