हल्द्वानी: अश्लील वीडियो बनाया और फिर पार्न साइट पर कर दिया अपलोड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 हल्द्वानी,अमृत विचार। एक युवक ने बदनाम करने की नीयत से परिचित युवती का अश्लील वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया। युवक की इस करतूत से युवती इस कदर आहत हुई कि उसने आत्महत्या की तैयारी कर ली। परिजनों ने बमुश्किल युवती को समझा-बुझाकर मनाया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ …

 हल्द्वानी,अमृत विचार। एक युवक ने बदनाम करने की नीयत से परिचित युवती का अश्लील वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया। युवक की इस करतूत से युवती इस कदर आहत हुई कि उसने आत्महत्या की तैयारी कर ली। परिजनों ने बमुश्किल युवती को समझा-बुझाकर मनाया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह मामला लालकुआं पुलिस सर्किल से प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार तीन साल पहले युवती पड़ोस में किराए पर रह रहे एक युवक के संपर्क में आई थी। वह यहां बेकरी चलाता था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। युवती को भावनात्मक रूप से बहलाकर युवक ने निजी पलों की वीडियो अपने मोबाइल पर मंगा ली। उनके दोस्ती के प्रसंग के चर्चे आम हुए तो परिजनों ने युवती को समझा-बुझाकर युवक से अलग कर दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों के दबाव में किराएदार युवक भी क्षेत्र छोड़कर चला गया। तब से युवक और युवती में किसी तरह का संपर्क नहीं हुआ।

इन दिनों युवती के विवाह की तैयारी चल रही है। 15 फरवरी को युवती के भाई के दोस्तों ने एक पोर्न साइट पर उसका अश्लील वीडियो देखा। इसकी जानकारी दोस्तों ने भाई को दी तो परिवारिक जनों के पैरों तले जमीन खिसक गयी।  दूसरी ओर युवती इस बात से इतनी आहत हुई कि उसने आत्महत्या की तैयारी कर ली। परिजनों ने युवती को उसकी कोई गलती न होने और आरोपी को सबक सिखाने का भरोसा देकर आत्मघाती कदम न उठाने के लिए मनाया। इधर, मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी देवीधुरा निवासी युवक की तलाश शुरू कर दी है। इसके साथ ही संबंधित पोर्न साइट से अश्लील वीडियो हटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार