काशीपुर: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
काशीपुर,अमृत विचार। रामनगर रोड पर एसआरएफ फैक्ट्री के पीछे ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली उसने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक कचनाल गाजी गड्ढा कॉलोनी निवासी मित्रपाल …
काशीपुर,अमृत विचार। रामनगर रोड पर एसआरएफ फैक्ट्री के पीछे ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली उसने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक कचनाल गाजी गड्ढा कॉलोनी निवासी मित्रपाल (43) सूर्या रोशनी में बतौर हेल्पर कार्य करता है। मृतक परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी था और परिवार से अलग रहा करता था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है । लगभग सप्ताह भर पूर्व उसकी पत्नी व बच्चे ठाकुरद्वारा स्थित मायके चले गए। बताया गया कि मित्रपाल घर से रात में कितने बजे निकला किसी को कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार तड़के रामनगर रोड पर एसआरएफ के पीछे रेलवे लाइन पर उसका क्षत विक्षत शव मिला। प्रथम दृष्टया पुलिस का अनुमान है कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई। घटना को लेकर मृतक परिजनों में शोक की लहर है।
