हल्द्वानी: सैकड़ों लीटर डीजल चुरा चुका था ऑटो चालक, रंगे हाथ पकड़ा
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऑटो चालक ने माह भर के भीतर एक ट्रक से सैकड़ों लीटर डीजल पर हाथ साफ कर दिया। शक होने पर ट्रक व्यवसाई ने निगरानी की तो युवक तेल चुराता रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी को पुलिस को सौंपने के साथ ही केस दर्ज कर लिया गया। भोटिया पड़ाव के ठंडी सड़क …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऑटो चालक ने माह भर के भीतर एक ट्रक से सैकड़ों लीटर डीजल पर हाथ साफ कर दिया। शक होने पर ट्रक व्यवसाई ने निगरानी की तो युवक तेल चुराता रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी को पुलिस को सौंपने के साथ ही केस दर्ज कर लिया गया।
भोटिया पड़ाव के ठंडी सड़क निवासी तजेंदर पाल सिंह ट्रांसपोर्ट कारोबारी हैं। वह अपना ट्रक सड़क के किनारे खड़ा करते हैं। पिछले एक माह से उनके वाहन से डीजल चोरी हो रहा था। पहले ट्रांसपोर्ट कारोबारी इसे वाहन का माइलेज घटने से जोड़कर देखते रहे, लेकिन पिछले दिनों पूरा टैंक खाली होने से उनका शक गहराया। इसके बाद उन्होंने ट्रक की निगरानी शुरू कर दी।
सोमवार आधी रात के वक्त उन्होंने एक ऑटो चालक को वाहन से तेल चोरी करते हुए पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से टैंक का लॉक खोलने में प्रयुक्त पेचकस, कैन, पाइप बरामद हुआ। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चोरी में प्रयुक्त ऑटो भी सीज कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि ऑटो चालक रात के वक्त वाहन चलाता था और मौका पाकर वाहनों से तेल चुरा लेता था। आरोपी की पहचान पिथौरागढ़ के सूरज अधिकारी के रूप में हुई। कोर्ट पेश करने के बाद इसे जेल भेज दिया गया।
