रानीखेत: सेना भर्ती रैली में 1354 युवाओं ने आजमाई किस्मत, 323 रहे सफल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत, अमृत विचार। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में सेना की खुली भर्ती रैली जारी है। दूसरे दिन पिथौरागढ़ जिले के थल, मुंस्यारी और बेरीनाग तहसीलों के युवाओं की भर्ती हुई। तीनों जिलों से भर्ती के लिए 1741 युवकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। जिनमें से 1354 युवाओं ने दौड़ लगाई और कुल …

रानीखेत, अमृत विचार। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में सेना की खुली भर्ती रैली जारी है। दूसरे दिन पिथौरागढ़ जिले के थल, मुंस्यारी और बेरीनाग तहसीलों के युवाओं की भर्ती हुई। तीनों जिलों से भर्ती के लिए 1741 युवकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। जिनमें से 1354 युवाओं ने दौड़ लगाई और कुल 323 युवाओं ने दौड़ में सफलता पाई। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की दिन भर शारीरिक दक्षता परीक्षा भी चलती रही। प्रपत्रों की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

पिथौरागढ़ एआरओ की तरफ से आयोजित भर्ती रैली इस बार तहसीलवार आयोजित हो रही है। इस भर्ती रैली में ‌कुमाऊं के छह जिलों के युवकों के लिए सेना में जाने के द्वार खोले गए हैं। भर्ती रैली कोविड-19 गाइडलाइंस के आधार पर हो रही है। दूसरे दिन मुंस्यारी, थल और बेरीनाग के युवाओं की भर्ती हुई।

सेना के सोमनाथ मैदान में भर्ती के लिए सुबह से ही युवकों का पहुंचना शुरू हो गया था। गेट पर आवेदन पत्रों, विद्यालयी प्रमाण पत्रों की बारीकी से जांच की जा रही है। कुल 1354 युवकों को दौड़ के लिए शामिल कराया गया। जिनमें से 323 युवकों ने दौड़ में सफलता प्राप्त की। भर्ती अधिकारी कर्नल भाष्कर तोमर ने बताया कि भर्ती रैली शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही है। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शार‌ीरिक दक्षता परीक्षा हुई। मैदान में भर्ती युवकों के सभी प्रपत्रों की जांच के लिए सेना ने इस बार शिक्षा विभाग के लोगों का भी सहयोग लिया हुआ है। कल 17 फरवरी को डीडीहाट, कनालीछीना और देवलथल तहसीलों के युवाओं की भर्ती होगी।

संबंधित समाचार