रणवीर शौरी को हुआ कोरोना, खुद को किया क्वारंटीन
मुंबई। अभिनेता रणवीर शौरी संक्रमित पाए गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। रणवीर ने ट्वीट कर बताया है कि वो कोविड 19 पॉजिटिव हैं। रणवीर ने ट्वीट कर लिखा- मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया हूं। हल्के लक्षण हैं। मैं क्वारंटीन में हूं।’ I have tested positive for #COVID19. Symptoms are …
मुंबई। अभिनेता रणवीर शौरी संक्रमित पाए गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। रणवीर ने ट्वीट कर बताया है कि वो कोविड 19 पॉजिटिव हैं। रणवीर ने ट्वीट कर लिखा- मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया हूं। हल्के लक्षण हैं। मैं क्वारंटीन में हूं।’
I have tested positive for #COVID19. Symptoms are mild. Am quarantining.
— Ranvir Shorey (@RanvirShorey) February 17, 2021
बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्च, ऐश्वर्या राय, कनिका कपूर, मोहिना कुमारी, पूरब कोहली, जोआ मोरानी, किरण कुमार जैसे कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। उन्होंने कोरोना से जंग लगड़ी और मात दी।
आपको बतादे कि रणवीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने #IndiaTogether के तहत रिहाना-ग्रेटा पर बनाया एक गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उनके गाने का टाइटल था रिहाना तो बहाना है। इसके अलावा गाने में ग्रेटा को अनपढ़ कहते भी नजर आए थे। वर्क फ्रंट पर रणवीर शौरी अंग्रेजी मीडियम और लूटकेस जैसी फिल्मों में नजर आए। अंग्रेजी मीडियम उनके कैरेक्टर का नाम बालाशंकर त्रिपाठी था। वहीं लूटकेस में वो पुलिस इंसपेक्टर के रोल में थे। लूटकेस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। रणवीर शौरी को कई वेब सीरीज में भी देखा गया है।
