मप्र बस हादसा: बस चालक गिरफ्तार, हादसा होने का बाद से था फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले की रामपुरनैकिन थाना पुलिस ने नहर में बस गिरने के कारण हुए वीभत्स हादसे के मामले में आज बस चालक बालेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बस चालक रीवा जिले के हरदी सेमरिया गांव का निवासी है और कल सुबह हादसे के बाद वह घटनास्थल से भागने …

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले की रामपुरनैकिन थाना पुलिस ने नहर में बस गिरने के कारण हुए वीभत्स हादसे के मामले में आज बस चालक बालेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बस चालक रीवा जिले के हरदी सेमरिया गांव का निवासी है और कल सुबह हादसे के बाद वह घटनास्थल से भागने में सफल रहा था।

पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद प्रारंभिक पूछताछ में बसचालक ने बताया कि वह भी नहर में गिर गया था। उसे और एक लड़की को ग्रामीणों ने रस्सा डालकर बाहर निकालने में मदद की थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

संबंधित समाचार