हल्द्वानी: दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे सीएम रावत, मुक्त विवि के भवन का करेंगे लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने बुधवार को रामपुर रोड स्थित वानिकी प्रशिक्षण अकादमी का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 18-19 फरवरी को दो दिवसीय जनपद भ्रमण को लेकर तैयारियों की जायजा लिया। बिष्ट ने एफटीआई सभागार व शताब्दी हॉल का निरीक्षण कर साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था …

अमृत विचार, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने बुधवार को रामपुर रोड स्थित वानिकी प्रशिक्षण अकादमी का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 18-19 फरवरी को दो दिवसीय जनपद भ्रमण को लेकर तैयारियों की जायजा लिया। बिष्ट ने एफटीआई सभागार व शताब्दी हॉल का निरीक्षण कर साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और साउंड सिस्टम आदि का जायजा लिया। इसके बाद वह उत्तराखंड मुक्त विवि पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मुक्त विवि अधिकारियों को पंडाल, प्रेस वार्ता के लिए स्थल आदि व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रावत आज (18 फरवरी) शाम पांच बजे एफटीआई सभागार में संवाद करेंगे। फिर शताब्दी भवन कांफ्रेंस हॉल में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। फिर 19 फरवरी को सुबह 10 से 11 बजे तक सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। फिर 11.30 बजे उत्तराखंड मुक्त विवि परिसर में 4.27 करोड़ रुपये की लागत से बने भवन का लोकार्पण और 17 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान एफटीआई निदेशक डॉ. आईपी सिंह, एसडीएम विवेक राय, कुलसचिव यूओयू प्रो. एचएस नयाल, पीआरओ राकेश रयाल, क्षेत्रीय निदेशक बृजेश बनकोटी, हरीश आर्य, भरत नैनवाल आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार