हल्द्वानी: सड़क हादसों में देवदूत बने चार लोगों को पुलिस ने किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चोरगलिया और रामनगर में हुए सड़क हादसों में पीड़ितों के रेस्क्यू में मददगार चार नागरिकों को सम्मानित किया गया। पुलिस ने इन मददगारों के सहयोग की सराहना की और दुर्घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों से पीड़ितों की मदद की अपील की। बुधवार को हल्द्वानी के पुलिस बहुद्देशीय भवन में 32वां …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चोरगलिया और रामनगर में हुए सड़क हादसों में पीड़ितों के रेस्क्यू में मददगार चार नागरिकों को सम्मानित किया गया। पुलिस ने इन मददगारों के सहयोग की सराहना की और दुर्घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों से पीड़ितों की मदद की अपील की।

बुधवार को हल्द्वानी के पुलिस बहुद्देशीय भवन में 32वां सड़क सुरक्षा माह के तहत मददगारों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। एसएसपी ने मददगारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी की देर रात चोरगलिया में स्कॉरपियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। मौके पर मौजूद तीन स्थानीय निवासी भाष्कर बोरा, शंकर सिंह और पूर्व प्रधान बलजीत सिंह ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से पीड़ितों को बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जबकि 10 फरवरी का रामनगर के नया झिरना हाइर्व पर बाइक और स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।

इसमें मौके पर मौजूद पीरूमदारा निवासी जगदीश सैनी ने पीड़ित तीन घायलों के रेस्क्यू में पुलिस की मदद की। अक्सर देखा जाता है कि पुलिस के झंझटों से बचने के लिए मौके पर मौजदू लोग सड़क हादसों के पीड़ितों की मदद करने से कतराते हैं। इससे पीड़ितों को समय रहते रेस्क्यू में दिक्कत आती है। पीड़ितों को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है।

एसएसपी ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे नि:संकोच पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस का सहयोग करें। मददगारों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। बल्कि पुलिस ऐसे मददगारों को सम्मानित करेगी। इस अवसर पर एसपी अपराध एवं यातायात देवेंद्र पींचा, प्रभारी एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र, हल्द्वानी के प्रभारी निरीक्षक यातायात राकेश माहरा, नैनीताल एवं रामनगर प्रभारी निरीक्षक यातायात आदेश कुमार आदि थे।

संबंधित समाचार