हल्द्वानी: बदलते मौसम का असर, बच्चों में खांसी, जुकाम और एलर्जी की समस्या बढ़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। ठंडे मौसम का सीजन अब अंतिम चरण में है। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। इस कारण संक्रामक बीमारियों के बढ़ने की आशंका भी बढ़ गई है। वर्तमान में बदलते मौसम के चलते बच्चों में खांसी,जुकाम और एलर्जी की दिक्कतें ज्यादा आ रही है। महिला अस्पताल में रोजाना इन बीमारियों का …

हल्द्वानी,अमृत विचार। ठंडे मौसम का सीजन अब अंतिम चरण में है। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। इस कारण संक्रामक बीमारियों के बढ़ने की आशंका भी बढ़ गई है। वर्तमान में बदलते मौसम के चलते बच्चों में खांसी,जुकाम और एलर्जी की दिक्कतें ज्यादा आ रही है। महिला अस्पताल में रोजाना इन बीमारियों का उपचार कराने के लिए 50 – 65 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए चिकित्सकों द्वारा लोगों को खास सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है।

क्यों होता है बीमारियों का संक्रमण
ऐसे मौसम में गर्मी के कारण होने वाले पसीने से इस प्रकार की बीमारियों की संभावना रहती है। साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखने और बच्चों को पंखे की तेज हवा में रहने से भी इस तरह के संक्रमण होने के आसार बने रहते हैं।

ये होते हैं लक्षण
एलर्जी की समस्या होने पर बच्चों के शरीर पर जगह – जगह लाल स्पॉट आ जाते हैं। भूख नही लगती और हल्का बुखार आने लगता है। बच्चों का शरीर दर्द भी होने लगता है। कई दफा एलर्जी की दिक्कत ज्यादा होने पर लाल स्पॉट वाले हिस्सों पर दर्द होने लगता है।

ये बरतें सावधानियां
बच्चों को रोजाना हल्के गुनगुने पानी से पूरे शरीर को साफ करें या गर्म पानी से स्नान कराएं। जिससे त्वचा में जमी धूल और खाने की गंदगी साफ हो सके। संतुलित आहर दें और फास्ट फूड के सेवन से बच्चों को परहेज कराएं। पानी का सेवन गर्म करके ही कराएं।

मौसम में बदलाव के चलते रोजाना 35 से ज्यादा बच्चों में एलर्जी की दिक्कत होने पर लोग उपचार कराने आ रहे है। खास कर इस प्रकार की दिक्कत 5 वर्ष तक के बच्चों में ज्यादा आती है। आवश्यकता पड़ने पर कुछ जांच करा कर लोगों को दवाओं के साथ परामर्श दिया जा रहा है।

  • डॉ रेनू, बाल रोग विशेषज्ञ, महिला चिकित्सालय, हल्द्वानी

संबंधित समाचार