हल्द्वानी: तेल चोरी करने पर ऑटो चालक का हाथ तोड़ा, केस
हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले दिन ट्रांसपोर्ट कारोबारी के ट्रक से तेल चुराते पकड़े जाने पर आरोपी का हाथ तोड़ दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिथौरागढ़ निवासी एक ऑटो चालक को 16 फरवरी की देर रात ठंडी सड़क निवासी एक ट्रक कारोबारी ने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले दिन ट्रांसपोर्ट कारोबारी के ट्रक से तेल चुराते पकड़े जाने पर आरोपी का हाथ तोड़ दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिथौरागढ़ निवासी एक ऑटो चालक को 16 फरवरी की देर रात ठंडी सड़क निवासी एक ट्रक कारोबारी ने अपने वाहन से तेल चुराते पकड़ा था।
इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंपकर केस दर्ज कराया था। इधर, आरोपी के दाहिने हाथ में दर्द की शिकायत पर पुलिस ने उसका परीक्षण कराया। एक्सरे परीक्षण में पता चला कि आरोपी का हाथ टूटा है। आरोपी के अनुसार चोरी करते पकड़े जाने पर चार लोगों ने उसे घेर कर मारपीट और गाली-गलौज की। इस दौरान रोटी बनाने वाले तवे से उसके हाथ पर वार किया। पीड़ित आरोपी की जुबानी सूचना पर केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस हमलावरों की पहचान में जुट गई है।
वाहनों से तेल चुराने वाले गिरोह के तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा
शनि बाजार रोड पर खड़े वाहनों से तेल चोरी की योजना बनाते एक गिरोह के तीन युवकों को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया। बुधवार सुबह तड़के बनभूलपुरा के दारोगा डीएस बिष्ट और पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान वाहनों से तेल चोरी की योजना के शक पर वाहनों की पार्किंग के पास तीन युवकों को पकड़ा गया। इनके कब्जे से खाली कैन, पाइप, पेचकस, प्लास, चाबियों का गुच्छा, टार्च बरामद हुआ। इसके साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ युनूस खान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के केस दर्ज हैं। इनकी पहचान राजपुरा निवासी रवि सिंह, राजू निवासी आंवला चौकी गेट, शनि बाजार रोड निवासी इशरत के रूप में हुई।
