हल्द्वानी: हादसों पर लगाम को ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। सड़क हादसों पर लगाम कसने और जागरुकता के लिए नैनीताल पुलिस ने ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर यातायात नियमों के उल्लघंन और यातायात बाधित करने की सूचना दी जा सकती है। नागरिक यातायात प्रबंधन के लिए अपने सुझाव भी इस व्हाट्सएप नंबर पर दे सकते हैं। एसएसपी …

हल्द्वानी,अमृत विचार। सड़क हादसों पर लगाम कसने और जागरुकता के लिए नैनीताल पुलिस ने ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर यातायात नियमों के उल्लघंन और यातायात बाधित करने की सूचना दी जा सकती है। नागरिक यातायात प्रबंधन के लिए अपने सुझाव भी इस व्हाट्सएप नंबर पर दे सकते हैं।

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बुधवार को हेल्पलाइन नंबर 8534902345 जारी किया। उन्होंने इन हालातों में पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर तत्काल सूचना देने की अपील की। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आएगी और कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर पर नागरिक यातायात संबंधी समस्या और अपने सुझाव भी दे सकते हैं। इसके अलावा नैनीताल इंटरसेप्टर की फेसबुक आईडी के साथ ही ट्विटर अकाउंट के माध्यम से भी सूचना और सुझाव दे सकते हैं।

संबंधित समाचार