दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4,500 कारतूस के साथ छह गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली में छह लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 4,500 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान रमेश कुमार, दिपांशू, इकराम, अकरम, मनोज कुमार और अमित राव के तौर पर की गई है। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ)संजीव कुमार यादव ने …

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली में छह लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 4,500 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान रमेश कुमार, दिपांशू, इकराम, अकरम, मनोज कुमार और अमित राव के तौर पर की गई है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ)संजीव कुमार यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने छह लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 4,500 कारतूस बरामद किए हैं। यादव ने कहा कि इस मामले में पहली गिरफ्तारी 14 फरवरी को बुराड़ी इलाके से की गई थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

संबंधित समाचार