हल्द्वानी: एक हफ्ते में तीन युवतियों के मोबाइल उड़ाए
हल्द्वानी,अमृत विचार। पुलिस की ढिलाई से महानगर में उचक्कों के हौंसले बुलंद हैं। एक सप्ताह के भीतर तीन युवतियों के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया गया। लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी उचक्के को नहीं पकड़ पाई। बुधवार को डीएसबी छात्रा गजरौला निवासी आंचल गोयल नैनीताल जाने के लिए बस में सवार हो रही …
हल्द्वानी,अमृत विचार। पुलिस की ढिलाई से महानगर में उचक्कों के हौंसले बुलंद हैं। एक सप्ताह के भीतर तीन युवतियों के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया गया। लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी उचक्के को नहीं पकड़ पाई।
बुधवार को डीएसबी छात्रा गजरौला निवासी आंचल गोयल नैनीताल जाने के लिए बस में सवार हो रही थी, तभी उचक्के ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और भाग निकला। चार दिन पहले कालाढूंगी चौराहे के पास एक छात्रा की जेब से मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया गया था। इससे पहले एक नर्सिंग छात्रा का मोबाइल भी एप्रिन की जेब से निकाल दिया गया था। इन घटनाओं की पुलिस से लिखित शिकायत की गई थी। लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी उचक्के को नहीं पकड़ पाई।
एसएसआई कैलाश सिंह नेगी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये उचक्कों की पहचान की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही मुखबिरों को भी इस काम में लगाया है।
