बागेश्वर: जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने वन संपदा को बचाने के लिए ठोस उपाय किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए स्थानीय स्तर पर जनजागरूकता आंदोलन चलाने और आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय वन अग्नि प्रबंधन समिति की …

बागेश्वर, अमृत विचार। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने वन संपदा को बचाने के लिए ठोस उपाय किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए स्थानीय स्तर पर जनजागरूकता आंदोलन चलाने और आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय वन अग्नि प्रबंधन समिति की बैठक में डीएम विनीत कुमार ने बताया कि पर्यावरण की दृष्टि से 15 फरवरी से 15 जून तक संवेदनशील स्थिति रहेगी। जिस दौरान वनों में अत्यधिक आग लगने की घटना घटित होती है। कहा कि वनों में आग न लगे, इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों व वन पंचायतों में जनजागरूकता अभियान आंदोलन के रूप में चलाया जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों, आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ तहसील स्तर पर ग्राम प्रधानों एवं वन पंचायतों के सरपंचों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें जरूरी निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई व एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए, जिससे कोई राह चलते व्यक्ति द्वारा सड़क पर माचिस की तिल्ली फेंकने पर वनों में आग न लगने पाए।

प्रभागीय वनाधिकारी से कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए उन्हें जो भी उपकरण व सामग्री की जरूरत है, उसके लिए प्रस्ताव तत्काल उपलब्ध करा दें। इसके अलावा वनाग्नि रोकने के लिए वन पंचायतों और ग्रामीण स्तर पर चयनित टीमों को उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाय, जिससे वह अपनी सुरक्षा के साथ-साथ भी वनाग्नि को रोकने में सफल हो सके।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने वनाग्नि को रोकने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि जनपद में छह वन रेंजों में 29 क्रू-स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, उपजिलाधिकारी काण्डा राकेश चंद्र तिवारी, कपकोट प्रमोद कुमार, गरूड़ जयवर्धन शर्मा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार