रुद्रपुर: एनएसयूआई ने शुरू किया “नौकरी दो या डिग्री वापस लो” अभियान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने शहर में “नौकरी दो या डिग्री वापस लो” अभियान शुरू किया। अभियान संयोजक नितिन गक्खर ने बताया कि एनएसयूआई इस अभियान के जरिये प्रदेश भर के शिक्षित डिग्री, डिप्लोमा धारक युवाओं को अपने साथ जोड़ेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ …

रुद्रपुर, अमृत विचार। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने शहर में “नौकरी दो या डिग्री वापस लो” अभियान शुरू किया। अभियान संयोजक नितिन गक्खर ने बताया कि एनएसयूआई इस अभियान के जरिये प्रदेश भर के शिक्षित डिग्री, डिप्लोमा धारक युवाओं को अपने साथ जोड़ेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ बेहड़ ने कहा कि सत्ता में आने से पहले हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का मोदी सरकार ने वादा किया था, लेकिन यह जुमला साबित हुआ है। एनएसयूआई बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी के ताजा आंकड़ों और तथ्यों से अवगत करवाएगी। प्रदेश महासचिव गोपाल मोहन भट्ट ने कहा कि त्रिवेन्द्र रावत के प्रदेश के युवाओं को लाखों नौकरी देने के वादे खोखले साबित हुए हैं।

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के अग्रणी संगठन बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ और किसानों, पूर्व सैनिकों के समर्थन में पार्टी सम्मेलन करवाएंगे। सम्मेलनों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक पार्टी पदाधिकारी विशेष तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, आकांक्षा रस्तोगी, चेतन भट्ट, लोकेश चुघ सुरुचि गक्खर, अभिषेक प्रताप सिंह, तरुण आर्या, अमन जौहरी, रोहित आर्या, योगेश उपाध्याय, फरमान अली, वंश छाबडा आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार