रानीखेत: लोहाघाट तहसील के युवाओं ने लगाई दौड़, 309 सफल
रानीखेत,अमृत विचार। कुमाऊं रंजीमेंट सेंटर के सोमनाथ मैदान में सेना की खुली भर्ती रैली जारी है। शुक्रवार को चंपावत जिले के लोहाघाट तहसील के युवाओं की भर्ती हुई। 1101युवाओं ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से 901 युवाओं ने मैदान में दौड़ लगाई। 309 युवाओं ने दौड़ में सफलता प्राप्त की। कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर …
रानीखेत,अमृत विचार। कुमाऊं रंजीमेंट सेंटर के सोमनाथ मैदान में सेना की खुली भर्ती रैली जारी है। शुक्रवार को चंपावत जिले के लोहाघाट तहसील के युवाओं की भर्ती हुई। 1101युवाओं ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से 901 युवाओं ने मैदान में दौड़ लगाई। 309 युवाओं ने दौड़ में सफलता प्राप्त की। कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर इकबाल सिंह समियाल ने सेना के सोमनाथ मैदान पहुंचकर भर्ती रैली का निरीक्षण किया।
भर्ती रैली में कुमाऊं मंडल के छह जिलों के युवाओं को भर्ती में शामिल होने का मौका मिल रहा है। शुक्रवार को लोहाघाट के युवाओं की भर्ती की गई। सेना के सोमनाथ मैदान में सुबह से ही युवकों का पहुंचना शुरू हो गया था। गेट पर आवेदन पत्र तथा प्रमाण पत्रों की जांच की गई। शुक्रवार को 1101 युवाओं ने दौड़ लगाई जिसमें 309 युवाओं को सफलता मिली। दौड़ में सफल युवाओं का शारीरिक परीक्षण किया जा रहा है। भर्ती अधिकारी कर्नल भास्कर तोमर ने बताया कि भर्ती रैली में सेना के अधिकारी व जवान सहयोग कर रहे हैं। शांति पूर्ण ढंग से भर्ती आयोजित की जा रही है। तहसीलवार भर्ती होने से व्यवस्थित ढंग से भर्ती हो रही है। प्रशासन द्वारा भी सहयोग दिया जा रहा है। शुक्रवार को चंपावत जिले के लोहाघाट तहसील के युवाओं की भर्ती आयोजित की गई है। शनिवार चंपावत और बाराकोट के युवाओं की भर्ती होगी।
