खटीमा: बच्चे के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा,अमृत विचार। क्षेत्र में एक बच्चे के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने और उसकी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र निवासी जोया खान (25) पर आरोप है कि उसने 3-4 वर्ष के एक बच्चे …

खटीमा,अमृत विचार। क्षेत्र में एक बच्चे के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने और उसकी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र निवासी जोया खान (25) पर आरोप है कि उसने 3-4 वर्ष के एक बच्चे के साथ पहले तो शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, इसके बाद उसकी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दी। इससे हड़कंप मच गया। गृह मंत्रालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 67क, 67ख आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। कोतवाल नरेश चैहान ने बताया कि आरोपी के पते के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है। जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार