हल्द्वानी: दमुवाढूंगा क्षेत्र से भी वसूला जाएगा हाउस टैक्स, शासन से नोटिफिकेशन जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। शहर के दमुवाढूंगा क्षेत्र से नगर निगम द्वारा अब हाउस टैक्स लिया जाएगा। शासन से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद विभाग द्वारा इसके लिए कवायद शुरु कर दी गई है। कर वसूली के लिए यहां के सभी वार्डों में विभाग द्वारा स्वकर निर्धारण के लिए फार्म बंटवाए जा रहे हैं। यहां के वार्ड …

हल्द्वानी,अमृत विचार। शहर के दमुवाढूंगा क्षेत्र से नगर निगम द्वारा अब हाउस टैक्स लिया जाएगा। शासन से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद विभाग द्वारा इसके लिए कवायद शुरु कर दी गई है। कर वसूली के लिए यहां के सभी वार्डों में विभाग द्वारा स्वकर निर्धारण के लिए फार्म बंटवाए जा रहे हैं।

यहां के वार्ड संख्या 34 से 38 तक के वार्डों से वसूली होगी। पूर्व में नजूल भूमि सहित अन्य विभागीय पेंच के कारण कर वसूली नही होती थी। लेकिन क्षेत्र वासियों द्वारा नगर निगम अंतर्गत सड़क, बिजली, विभागीय योजनाओं और पानी जैसी मूल सुविधाओं का उपभोग किया जा रहा है। वर्तमान में यह क्षेत्र निगम के अंर्तगत सम्मिलित कर लिया गया है। ऐसे में शासन से निर्देश मिलने पर कर वसुली के लिए सभी रुपरेखा तैयार कर आगे की कार्यवाई की जा रही है। कर व राजस्व निरीक्षक पूजा चंद्रा ने बताया की क्षेत्र में विभाग द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां कूड़ा गाडि़यों को भी भेजा जा रहा है। स्वकर निर्धारण के लिए विभागीय कर्मचारियों द्वारा डोर टू डोर फार्म वितरण कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार