हल्द्वानी: कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में पदयात्रा निकाली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। कांग्रेस ने बढ़ती हुई महंगाई और पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों के विरोध में पदयात्रा निकाली। शनिवार को पटेल चौक से शुरू हुई, पदयात्रा शहर के विभिन्न बाजारों रेल, बाजार, बरर्तन बाजार, कारखाना बाजार से होते पटेल चोक पर ही समाप्त हुई। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने हाथ मे महंगाई के …

हल्द्वानी,अमृत विचार। कांग्रेस ने बढ़ती हुई महंगाई और पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों के विरोध में पदयात्रा निकाली। शनिवार को पटेल चौक से शुरू हुई, पदयात्रा शहर के विभिन्न बाजारों रेल, बाजार, बरर्तन बाजार, कारखाना बाजार से होते पटेल चोक पर ही समाप्त हुई।

पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने हाथ मे महंगाई के विरोध की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि महंगाई कम करने का दावा करने वाली भाजपा में आज महंगाई सबसे ज्यादा है। इस दौरान सतीश नैनवाल, सुमित हृदयेश, महेश शर्मा, राहुल छिमवाल, ललित जोशी, संजय बिष्ट, भगवान धामी, संजय किरौला आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार