अल्मोड़ा: 2.53 लाख की चरस के साथ, दो तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।  एसओजी व पुलिस की साझा टीम ने दो चरस तस्कर गिरफ्तार कर​ लिये गए।  जबकि तीसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गया। जिसे पुलिस तलाश रही है। पुलिस ने  2.53 लाख रुपये की चरस बरामद …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।  एसओजी व पुलिस की साझा टीम ने दो चरस तस्कर गिरफ्तार कर​ लिये गए।  जबकि तीसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गया। जिसे पुलिस तलाश रही है। पुलिस ने  2.53 लाख रुपये की चरस बरामद की है।

एसओजी से मिली सूचना के आधार पर एसओजी एवं चौखुटिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग पर निकली और चौखुटिया-खीड़ा सड़क पर प्रेमपुरी को जाने वाले मोड़ पर वाहन चेकिंग की। चेकिंग में पुलिस ने 1 किलो 586 ग्राम चरस बरामद की। कार में सवार व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने कुल 2.536 किलोग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने इसकी कीमत दो लाख तिरेपन हजार रूपये है। पुलिस ने दो आरोपियों को ​गिरफ्तार कर थाना चौखुटिया में उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है ,जबकि फरार व्यक्ति को गिरफ्तार करने के प्रयास मेंं पुलिस लगी है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह कम दाम पर चरस खरीदकर लाए, जिसे वह चौखुटिया एवं द्वाराहाट क्षेत्र में तस्करी करते हैं और अधिक कीमत पर बेचकर लाभ कमाते हैं।

संबंधित समाचार