हल्द्वानी: रसोई गैस पाइप लाइन परियोजना का शिलान्यास
हल्द्वानी,अमृत विचार। 200 करोड़ रपये की लागत से बनने वाली रसोई गैस पाइप लाइन परियोजना का शनिवार को कठघरिया में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष औररसोई गैस पाइप लाइन परियोजना का शिलान्यासऔर नगर निगम मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।शनिवार को आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष भगत ने इस परियोजना …
हल्द्वानी,अमृत विचार। 200 करोड़ रपये की लागत से बनने वाली रसोई गैस पाइप लाइन परियोजना का शनिवार को कठघरिया में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष औररसोई गैस पाइप लाइन परियोजना का शिलान्यासऔर नगर निगम मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।शनिवार को आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष भगत ने इस परियोजना को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि नैनीताल जिले में हल्द्वानी, लालकुआं के लोगों को जल्द गैस सिलेंडरों से मुक्ति मिलने वाली है। परियोजना के तहत कठघरिया से एचपीसीएल की ओर से गैस लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका लाभ लोगों को जल्द मिलेगा और सिलेंडरों के झंझट से मुक्ति भी मिलेगी।
नगर निगम मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने पीएम नरेंद्र मोदी, पेट्रोलियम मंत्री भारत सरकार धर्मेंद्र प्रधान और सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के 26 हजार से अधिक गैस उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलने वाली है। कहा कि यह परियोजना आने वाले कुछ ही समय में धरातल पर अपना आकार लेगी। केएमवीएन उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी ने कहा कि इस योजना से पाइप लाइन के जरिये घर-घर मे गैस की आपूर्ति होने का सीधा लाभ गृहणियों तथा महिलाओं को मिलेगा। इससे उनके समय की बचत होगी तथा महिलायें स्वस्थ्य भी रहेंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि इस गैस पाइप लाइन परियोजना को लेकर जनमानस में काफी उत्साह है। क्षेत्र के लोग इस परियोजना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होने बताया कि आगामी 2022 तक लोगों को पाइप लाइन के जरिये गैस मिलने लगेगी।
अमृत विचार, हल्द्वानी।
200 करोड़ रपये की लागत से बनने वाली रसोई गैस पाइप लाइन परियोजना का शनिवार को कठघरिया में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बंशीधर भगत और नगर निगम मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।
शनिवार को आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष भगत ने इस परियोजना को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि नैनीताल जिले में हल्द्वानी, लालकुआं के लोगों को जल्द गैस सिलेंडरों से मुक्ति मिलने वाली है।
परियोजना के तहत कठघरिया से एचपीसीएल की ओर से गैस लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका लाभ लोगों को जल्द मिलेगा और सिलेंडरों के झंझट से मुक्ति भी मिलेगी।नगर निगम मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने पीएम नरेंद्र मोदी, पेट्रोलियम मंत्री भारत सरकार धर्मेंद्र प्रधान और सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के 26 हजार से अधिक गैस उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलने वाली है। कहा कि यह परियोजना आने वाले कुछ ही समय में धरातल पर अपना आकार लेगी।
केएमवीएन उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी ने कहा कि इस योजना से पाइप लाइन के जरिये घर-घर मे गैस की आपूर्ति होने का सीधा लाभ गृहणियों तथा महिलाओं को मिलेगा। इससे उनके समय की बचत होगी तथा महिलायें स्वस्थ्य भी रहेंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि इस गैस पाइप लाइन परियोजना को लेकर जनमानस में काफी उत्साह है। क्षेत्र के लोग इस परियोजना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होने बताया कि आगामी 2022 तक लोगों को पाइप लाइन के जरिये गैस मिलने लगेगी।
